कांग्रेस विधायक पहुंचे हरक सिंह रावत की आवास पर
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है आपको बता दे की ED की टीम दिल्ली उत्तराखंड चंडीगढ़ में हरक सिंह रावत के ठिकाने पर सुबह से छापेमारी कर रही है वही देहरादून में डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास पर सुबह से ही ED की टीम छापेमारी कर रही है आपको बता दे कि उत्तराखंड में विधानसभा सत्र भी आहूत किया गया है वही जब कांग्रेस के विधायकों को हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी मिली तो विधायकों का हरक सिंह रावत आपकी आवाज पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया वही विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार ED का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार अपने सत्ता के मद में इतनी मदमस्त हो गई है कि अब वह तानाशाह का रूप ले चुकी है जो भी नेता भाजपा में शामिल होता है या भाजपा में है उसके ऊपर भाजपा शिकंजा नहीं कसती है शायद लगता है कि भाजपा के पास काला चिट्ठा धोने का वाशिंग मशीन है
