उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

धामी सरकार से चारधाम यात्रा प्राधिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार से चारधाम यात्रा प्राधिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि सरकार ने यात्रा के शुभअवसर को कुप्रबंधन के चलते समस्या में बदल दिया है। इस बार सरकारी कुप्रबंधन के चलते यात्रा के पहले पखवाड़े में ही यह शुभअवसर समस्या में बदल गया है। यमुनोत्री यात्रा रूट पर प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा की मुश्किलों के बावजूद मुख्यमंत्री और पयर्टन मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इधर, यात्रा कुप्रबंधन के चलते देशभर में उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है। गोदियाल ने कहा कि खुद उन्हें कई लोगों ने जगह-जगह फंसे होने की सूचना दी है। गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार के पास यात्रा को पटरी पर लाने के लिए सक्षम लोग नहीं हैं तो सरकार तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाले। विपक्ष राज्य हित में इस काम में रचनात्मक सहयोग देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *