उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आंदोलन का ऐलान

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने देशभर में नीट-यूजी और यूजीसी-नेट की परीक्षा को लेकर उठे विवाद को लेकर भाजपा की सरकारों पर युवाओं के हितों से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। इसके साथ ही, शैक्षणिक संस्थानों में संघ पृष्ठभूमि के लोगों की नियुक्ति पर भी करन माहरा ने सवाल उठाए है। करन माहरा ने कहा कि आज पूरे देश के युवा एक के बाद एक पेपर लीक होने से परेशान हैं। वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कई साल की मेहनत के बाद जब मालूम चलता है कि जो परीक्षा कड़ी मेहनत से दी है, उसका पेपर लीक हो गया है तो युवा निराशा में चले जा रहे हैं। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, युवाओं के हितों के साथ ऐसा ही खिलवाड़ हो रहा है। उत्तराखंड में भी आरोपी हाकम सिंह ने ऐसे ही सिस्टम की शह पर युवाओं को छलने का काम किया। जिस स्तर पर भी यह धांधली हो रही है, वहां संघ पृष्ठभूमि के लोगों का चयन किया जा रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *