उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट आने के बाद में विपक्षी पार्टियां की माँग

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट आने के बाद में विपक्षी पार्टियां सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के इस्तीफे और अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं। अब इसी मामले को लेकर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आने वाली 22 तारीख को देशव्यापी ED घेराव करेगी।

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि सरकारी पैसे से सरकारी संपत्तियों को खरीदने का एक क्रम चल चुका है हमारे यहां हमारे ही संपत्तियों को कमजोर कर अडानी के द्वारा हमारे संपत्तियों को खरीदा जा रहा यह अब अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे उलटा कर देंगे जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी सीबीआई और ED का दुरुपयोग विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है इसका हम भारी विरोध कर रहे हैं और 22 तारीख को हम राष्ट्रीयव्यापी ED का घेराव करने जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *