उत्तराखंडक्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

दून पुलिस ने कांग्रेस कि मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी को दिया नोटिस

दून पुलिस ने कांग्रेस कि मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी को नोटिस जारी किया है. गरिमा मेहरा दसोनी ने बताया किया देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है.नोटिस में बिना अनुमति पुतला दहन का कार्यक्रम ना करने का अनुरोध किया गया है.इस दौरान उन्होंने देर रात एक बजे उनके घर पुलिस भेजकर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन की सूचना उन्होंने मीडिया को जारी की थी। यह कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कर रही थी। लेकिन बसंत विहार थाने से दो पुलिसवाले रात में एक बजे उनके घर पर भेजे गए। उन्हें एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन करने से रोकने का नोटिस दिया गया। रात में उन्होंने इसे लेने से मना किया तो शनिवार सुबह छह बजे पुलिसवाले फिर घर पर पहुंच गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *