परिसीमन का कार्य पूरा करने के बाद अब ओबीसी सर्वे का कार्य शुरू
देहरादून नगर निगम ने वार्ड परिसीमन का कार्य पूरा करने के बाद अब ओबीसी सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। अपर मुख्य नगर अधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि देहरादून नगर निगम अब 49 वार्ड में ही ओबीसी सर्वे कराएगा। निगम सात दिनों के भीतर यह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके साथ ही उन्होने बताया कि ओबीसी सर्वे के लिए जोनल अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति पूर्व में करने के साथ उनको ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।