कैबिनेट से भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी पर खुशी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट से भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने जनता से किया एक और वादा पूरा कर दिया है।भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह ठोस कदम राज्य के भू संसाधनों और मूल स्वरूप के संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने सख्त भू-कानून निर्माण की दिशा में इसे ऐतिहासिक कदम बताया। भट्ट ने कहा कि भाजपा, राज्य निर्माण से लेकर उसके चहुंमुखी विकास के प्रति कटिबद्ध रही है, जिसमें प्रदेश की संस्कृति और उसके मूल स्वरूप को बरकरार रखना सर्वोपरि है। जनता की भावना व प्रदेश की जरूरत समझते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कठोर भू कानून लाने का संकल्प लिया था, जिसके लिए सीएम धामी ने सरकार में आते ही उच्चस्तरीय कमेटी बना दी थी। अब धामी कैबिनेट ने सख्त भू-कानून के संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। भट्ट ने कहाकि बतौर पार्टी कार्यकर्ता हम सबके लिए बेहद प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र के एक और अहम वायदे का पूरा किया
बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी