चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां अपने आखिरी चरणों में
चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां अपने आखिरी चरणों में हैं। राज्य सरकार ने इस बार यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासन, पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चारधाम यात्रा इस बार 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा को लेकर सभी विभाग सक्रिय हैं और समुचित व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
बाइट 1 – सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री