उत्तराखंड

लाल तप्पड़ पुलिस चौकी में क्षेत्रवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

होली और रमजान के मद्देनज़र डोईवाला के लाल तप्पड़ पुलिस चौकी में क्षेत्रवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।

पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मित्तल ने सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों को प्यार, स्नेह और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

बैठक में स्थानीय लोगों ने भी शांति और सद्भाव बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *