दस जनवरी से भाजपा के स्टार प्रचारक निकायों के लिए करेंगे जनसभाएं
उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पूरी रणनीति बना ली है भाजपा ने जहां पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ा दी वही अब जल्द ही भाजपा के स्टार प्रचारक निकाय चुनावों की कमान थामेंगे।मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि पार्टी के बूथ लेवल से पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है वहीं दस जनवरी से भाजपा के स्टार प्रचारक जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद,कैबिनेट मंत्रि निकाय चुनावों के लिए प्रचार में उतरेंगे इसमें स्टार प्रचारक जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं करेंगे वहीं इस दौरान भाजपा चुनाव समिति की बैठक भी होंगी।
बाइट – आदित्य कोठारी
प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड भाजपा