उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में 26 जून को नाम वापसी के बाद पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम दोनों क्षेत्रों में शुरू हो जाएंगे। उन्होने बताया कि बदरीनाथ सीट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भरत सिंह रावत व अन्य विधायकों के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी तीन जुलाई के बाद बदरीनाथ सीट पर मोर्चा संभालेंगे। कैबिनट मंत्री सौरभ बहुगुणा वहां तीन से पांच जुलाई तक दौरा करेंगे। इसके साथ ही डॉ. निशंक एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे होना भी निश्चित हो गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं केंद्र से आने वाले प्रचारकों के कार्यक्रमों को लोकसभा प्रभारी अंतिम रूप दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *