स्वास्थ्य – UK Times https://uktimes.in National News Portal Wed, 23 Apr 2025 05:48:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/uktimes.in/wp-content/uploads/2023/12/cropped-UK-Times-Logo.jpeg?fit=32%2C32&ssl=1 स्वास्थ्य – UK Times https://uktimes.in 32 32 230936190 चिकित्सालय में डेंगू से निपटने के लिए वार्ड रूम तैयार https://uktimes.in/2025/04/23/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/ https://uktimes.in/2025/04/23/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/#respond Wed, 23 Apr 2025 05:48:35 +0000 https://uktimes.in/?p=2235

गर्मी का सीजन आते ही डेंगू और चिकनगुनिया शुरू हो जाता है जिससे निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा तमाम तैयारियां की जाती है।राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में डेंगू से निपटने के लिए वार्ड रूम तैयार किया गया है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दो अस्पताल में डेंग की जांच हेतु अलाइजा किट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है इसके अलावा एडल्ट्स के लिए 30 बैड का मच्छरदानी सहित वार्ड तैयार किया गया है, इसके अलावा दस बैड का वार्ड बच्चों के लिए आइसोलेट कर रखा है। उन्होंने कहा कि प्लेट्स्लेट् की जांच हो या ब्लड की जांच हो या हो प्लेट्लेट को स्टोर करने की क्षमता की बात सभी की पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक डेंगू का मरीज दून अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसकी तबियत में सुधार है।

बाइट: प्रोफेसर डॉक्टर रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

]]>
https://uktimes.in/2025/04/23/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/feed/ 0 2235
सूबे की गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम https://uktimes.in/2025/02/04/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae/ https://uktimes.in/2025/02/04/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae/#respond Tue, 04 Feb 2025 07:17:30 +0000 https://uktimes.in/?p=1806

सूबे की गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम: डॉ धन सिंह रावत*

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने किया “पल्स अनीमिया महा अभियान” का शुभारंभ*

*कहा, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार को टी-4 रणनीति पर चलेगा महाभियान*

उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने, मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने और गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम के लिए एक स्थायी ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदायों को जागरूक करने और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया टी-4 रणनीति पर आधारित यह पल्स अनीमिया महा अभियान टेस्ट, टॉक, ट्रीट और ट्रैक के सिद्धांतों पर कार्य करेगा। सभी गर्भवती महिलाओं की अनीमिया की स्क्रीनिंग (टेस्ट)। अनीमिया की रोकथाम और पोषण पर परामर्श, जिसमें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों और विटामिन-सी के महत्त्व पर जोर (टॉक)। समय पर उपचार जिसमें आयरन थेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आदि (ट्रीट)। निरंतर निगरानी और फॉलो-अप्स सुनिश्चित किया जाएगा (ट्रैक)।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, चिकित्सा अधिकारियों, पात्र लाभार्थियों और समुदाय के लोगों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है, जो उत्तराखंड को एक स्वस्थ और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर करेगा।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में श्री सुरेश भट्ट, मा. उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम., ने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के नेतृत्व में आयोजित पल्स अनीमिया महा अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3 फरवरी से 10 फरवरी 2025 तक प्रदेशभर में 1,874 से अधिक स्क्रीनिंग केंद्रों और 165 उपचार केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को स्क्रीनिंग, उचित उपचार और पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है।

डॉ भूपेंद्र कौर औलख, कंट्री हेड- भूटान, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर पोषण शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों को बढ़ावा देना और अनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

पल्स अनीमिया महा अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक, राष्ट्रीय कार्यक्रम, डॉ मनु जैन, निदेशक, एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा, सलाहकार, एसएचएसआरसी, डॉ रिया आहूजा, पोषण सलाहकार, स्वास्थ्य मंत्रालय, डॉ उमा रावत, डॉ अजय नगरकर, डॉ नितिन अरोड़ा, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

]]>
https://uktimes.in/2025/02/04/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae/feed/ 0 1806
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अभियान https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/ https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/#respond Sat, 18 Jan 2025 05:56:51 +0000 https://uktimes.in/?p=1748

राजधानी देहरादून के घंटा घर पर आज सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अभियान में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही इस अभियान में तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ रफ्तार… अपना हेलमेट अपने सर, चलें सुरक्षित, फिर क्या डर… जैसे स्लोगन लिखकर जागरूकता के संदेश दे रहे हैं। वही इस मुद्दे पर बात करते हुए देहरादून परिवहन विभाग के अधिकारी शैलेश तिवारी ने कहा वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें साथ ही सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने राजधानी देहरादून की जनता से अपील की के अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए जरूर जागरूक करें। वाहन चलाते समय ओवर स्पीड का विशेष ध्यान रखा जाए।

बाइट- शैलेश तिवारी आरटीओ देहरादून।

बाइट- स्थानीय महिला।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/feed/ 0 1748
दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया से शिष्टाचार भेंट https://uktimes.in/2025/01/07/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae/ https://uktimes.in/2025/01/07/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae/#respond Tue, 07 Jan 2025 05:28:54 +0000 https://uktimes.in/?p=1694

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प्रकार विकास किया जा रहा कि राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु एक-एक बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में स्थित आईस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनपद नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला चम्पावत में महिला स्पोर्टस कालेज की भूमि पर इण्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया।

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं हेतु उपरोक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति निर्गत करने का कष्ट करें। आपकी इस सहृदयता से प्रदेश के खिलाड़ियों के मनोबल एवं उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान होगी।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/07/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae/feed/ 0 1694
निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/ https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/#respond Sat, 04 Jan 2025 12:55:58 +0000 https://uktimes.in/?p=1685

प्रेस विज्ञप्ति

निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही: भट्ट

निकाय चुनावों की जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी : धामी

देहरादून 4 जनवरी। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा ने तीन निकाय अध्यक्ष की हैट्रिक तथा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं का पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद दावा किया कि निकाय मे भी भाजपा की सरकार आ रही है जो कि प्रदेश हित मे शुभ संकेत है।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने चिंता जताते हुए कहा, कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में आज कांग्रेस नेताओं के हाथों द्वारा कमल थामने के नामों में क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगत सिंह खाती का नाम भी जुड़ गया। तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा, विश्व के सबसे बड़े दल में आप सभी कर्मठ और योग्य व्यक्तियों का स्वागत है। साथ ही विश्वास जताया कि आपकी ऊर्जा और क्षमता का लाभ हमें निकाय चुनावों में मिलेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, 22 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा, लोकसभा में पांच कमल मोदी जी को अर्पित किए और हाल में केदारनाथ चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताकर, क्षेत्रवाद जातिवाद और विकास विरोधी राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया। इसी तरह निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी।

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, उनके हृदय में देवभूमि बस्ती है। यही वजह है कि बाबा केदार की प्रेरणा से उनके मुंह से उत्तराखंड का दशक लाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सभी मिलकर तेजी से कार्य कर रहे हैं। राज्य में विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है, भारत सरकार के सूचकांकों में राज्य नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी तरह नकल कानून, दंगारोधी कानून, मातृ शक्ति को नौकरियों में आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हम यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य जनवरी माह में बनने जा रहे हैं। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को भी प्रदेश की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताते हुए बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा, पार्टी में अभिभावक के नाते में आप सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। आप सभी ने प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा में आए है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है। लगातार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं और अब यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। इसी तरह कांग्रेस से आने वालों का क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने की स्थिति में भी नहीं रहेगा। उन्होंने कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी और योग्य व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, समानता लोकतंत्र ही नहीं समाज के लिए भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, गुटबाजी और अव्यवस्था का यह आलम है कि योग्य और सभ्य व्यक्तियों के लिए उनकी पार्टी मैं कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी नवरंगुटान को भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखेगी। भाजपा में सभी लोगों का मूल्यांकन समय-समय पर होता है और धीरे-धीरे सबको मौका मिलता है।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इस सब की वहां कोई कदर नहीं है। लिहाजा मैंने आज भाजपा की सदस्यता ली है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरे मनोयोग से ताउम्र पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, वहीं भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों से प्रेरणा पाकर आज में यहां हूं।

वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहने वाले श्री जगत सिंह खाती सिंह ने भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। साथ ही कहा, आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वे अपनी यथाक्षमता पूरा करने का काम करेंगे।

पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान देने का काम किया है। भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मैं अब पूरी निष्ठा से सेवा दूंगा। उन्होंने अल्मोड़ा नगर निगम को लेकर भी आश्वस्त किया कि वहां भाजपा की झोली में बड़े अंतर से हम जीत लेकर आएंगे। वहीं जहां-जहां पार्टी मुझे कहेगी वहां मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमान मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्री जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, श्रीमती कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/feed/ 0 1685
निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/ https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/#respond Thu, 26 Dec 2024 08:26:56 +0000 https://uktimes.in/?p=1643

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आर्मी हॉस्पिटल (आर. आर. हॉस्पिटल) दिल्ली एवं मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों एवं परिवारजनों हेतु आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जांच हेतु पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से भी मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात उनसे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कैंप लगाए जाने का सुझाव भी दिया। ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

यह शिविर 24 से 27 दिसम्बर तक सैन्य अस्पताल में चलेगा। जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अपनी तरह का पहला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन भी किया जाएगा। यह शिविर ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा और उनकी विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी को अत्याधुनिक उपकरणों और आयातित इंट्राओकुलर लेंस के साथ कार्य करेंगे। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली की एक प्रतिष्ठित टीम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रबंधन प्रदान करना है। शिविर के दौरान मोतियाबिंद की जांच और उसके बाद योग्य मामलों के लिए शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ की जाएँगी। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली के अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों के साथ मोतियाबिंद की सर्जरी भी जाएगी, जिसमें आयातित उन्नत प्रीमियम इंट्राओकुलर लेंस का प्रत्यारोपण भी शामिल है, जिससे उच्चतम गुणवत्ता वाला उपचार सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर कमाण्डेट मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह, ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य सैन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/feed/ 0 1643
मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों एवं स्टाफ की व्यवस्था https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d/ https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d/#respond Tue, 24 Dec 2024 02:25:30 +0000 https://uktimes.in/?p=1631

देहरादून के मेहूंवाला में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया। साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा, इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों एवं स्टाफ की व्यवस्था करने को अधिकारियों को निर्देशित कर दिया हैं। इस दौरान उन्होने ब्रह्मपुरी में बालिका इंटर कॉलेज निर्माण को लेकर जल्द अनुमति दिए जाने का ऐलान भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को इलाज के लिए अब लाखों की आबादी को दूर नहीं जाना पड़ेगा। दून जिले में सौ फीसदी डॉक्टर, एएनएम, फार्मासिस्ट, आशाएं, नर्सिंग और सीएचओ पूरे दे दिए हैं। और अब सरकार बैकलॉग के 280 डॉक्टर देने जा रही हैं। दून जिले में छह हजार लोगों का इलाज रोजाना किया जा रहा है।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d/feed/ 0 1631
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/ https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/#respond Sat, 21 Dec 2024 05:56:22 +0000 https://uktimes.in/?p=1597

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. विभाग की कोशिश है कि वह देश के सर्वश्रेठ राज्य मे आये. वही यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में 12 महीने सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सकता है. विभाग की कोशिश है कि सौर ऊर्जा के मामले में उत्तराखंड देश में पहला राज्य बने. विभाग ने इस वर्ष का 100% टारगेट पूरा कर लिया है उनकी कोशिश है कि अगले वर्ष में डेढ़ सौ प्रतिशत टारगेट को पूरा किया जाए उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जल्द से जल्द सब्सिडी दिए जाने के साथ ही अन्य कार्यो को तेज गति से पूरा किया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सौर ऊर्जा को सवरोजगार से जोड़ने का भी लक्ष्य दिया गया है जिसके लिए विभाग कार्य कर रहा है

बाइट- अनिल कुमार, प्रबंध निदेशक, UPCL

]]>
https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/feed/ 0 1597
शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला का शुभारम्भ https://uktimes.in/2024/12/19/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7/ https://uktimes.in/2024/12/19/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7/#respond Thu, 19 Dec 2024 05:16:25 +0000 https://uktimes.in/?p=1566

खबर देहरादून से है जहाँ राष्ष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा देहरादून के शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला का शुभारम्भ किया गया। संजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर राज्य में चिकित्सा से संबंधित अवस्थापना ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, यह लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने जनमानस से अपील की कि विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/19/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7/feed/ 0 1566
मुख्यमंत्री धामी ने जरूरतमंदों को कम्बल बांटे https://uktimes.in/2024/12/11/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b0/ https://uktimes.in/2024/12/11/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b0/#respond Wed, 11 Dec 2024 02:33:54 +0000 https://uktimes.in/?p=1527

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के आईएसबीटी, ट्रांसपोर्टनगर, लालपुल के आसपास यात्रियों और जरूरतमंदों को कम्बल बांटे। उन्होंने लोगों का हाल भी जाना। इसके साथ ही, अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री देर शाम अधिकारियो के साथ अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उन्होंने निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का हालचाल जाना। साथ ही, कम्बल बांटे। मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे।

बाइट- बंशीधर तिवारी,सूचना महानिदेशक

]]>
https://uktimes.in/2024/12/11/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b0/feed/ 0 1527