राष्ट्रीय – UK Times https://uktimes.in National News Portal Fri, 27 Mar 2026 07:09:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/uktimes.in/wp-content/uploads/2023/12/cropped-UK-Times-Logo.jpeg?fit=32%2C32&ssl=1 राष्ट्रीय – UK Times https://uktimes.in 32 32 230936190 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ रहा,सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने का किया फैसला https://uktimes.in/2026/03/27/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%87/ https://uktimes.in/2026/03/27/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%87/#respond Fri, 27 Mar 2026 07:09:06 +0000 https://uktimes.in/?p=3754

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ रहा था इस दौरान उनके घाटा भी हो रहा था। अब सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने का फैसला किया है पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सरकार में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये थी, वो अब शून्य हो गई है। यह कदम पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों से जूझ रही तेल विपणन कंपनियों, एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी, को राहत देने के लिए उठाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सरकार ने इस संकट के बावजूद अभी तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं, जिससे देश में ईंधन विपणन कंपनियां दबाव में थीं।
इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जो बाद में घटकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल रह गईं। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का करीब आधा आयात करता है,

]]>
https://uktimes.in/2026/03/27/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%87/feed/ 0 3754
India Pakistan Tension: भारत-पाक सीमा तनाव के कारण बंद हुए ये 32 हवाईअड्डे आज से खुलेंगे https://uktimes.in/2025/05/12/india-pakistan-tension-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://uktimes.in/2025/05/12/india-pakistan-tension-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Mon, 12 May 2025 07:19:03 +0000 https://uktimes.in/?p=2362

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 32 हवाई अड्डों को खोलने के लिए एयरमेन को नोटिस जारी किया है, सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायु सेना के निर्देशों के बाद ये नोटिस भेजा गया है।
एयरपोर्ट फिर से खोले जाएंगे, उनके नाम निम्नलिखित हैं…..

उधमपुर,
अंबाला,
अमृतसर,
अवंतीपुर,
बठिंडा,
भुज,
बीकानेर,
चंडीगढ़,
हलवारा,
हिंडन,
जैसलमेर,
जम्मू,
जामनगर,
जोधपुर,
कांडला,
कांगड़ा (गग्गल),
केशोद,
किशनगढ़,
कुल्लू मनाली (भुंतर),
लेह,
लुधियाना,
मुंद्रा,
नलिया,
पठानकोट,
पटियाला,
पोरबंदर,
राजकोट (हीरासर),
सरसावा,
शिमला,
श्रीनगर,
थोइस और
उत्तरलाई
आपको बता दें कि डीजीसीए ने 10 मई तक नागरिक परिचालन रोकने का आदेश दिया था, लेकिन अब चूंकि स्थिति नार्मल है तो हमने एयपपोर्ट खोलने का निर्देश जारी किया है।

DGMO ने बयां की सारी सच्चाई

गौरतलब है कि 11 मई को हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने सच्चाई बयां की है। DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि लगातर पिछले 3-4 दिनों से जो गतिविधियां चल रही हैं, वह किसी युद्ध से कम नहीं हैं।

]]>
https://uktimes.in/2025/05/12/india-pakistan-tension-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0 2362
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकारियो की बैठक ली https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%81/ https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%81/#respond Sat, 18 Jan 2025 05:45:03 +0000 https://uktimes.in/?p=1743

खबर देहरादून से है जहां राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियो की बैठक ली. बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस दौरान सुशील कुमार ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने के लिए जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/18/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%81/feed/ 0 1743
निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/ https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/#respond Sat, 04 Jan 2025 12:55:58 +0000 https://uktimes.in/?p=1685

प्रेस विज्ञप्ति

निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही: भट्ट

निकाय चुनावों की जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी : धामी

देहरादून 4 जनवरी। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा ने तीन निकाय अध्यक्ष की हैट्रिक तथा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं का पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद दावा किया कि निकाय मे भी भाजपा की सरकार आ रही है जो कि प्रदेश हित मे शुभ संकेत है।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने चिंता जताते हुए कहा, कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में आज कांग्रेस नेताओं के हाथों द्वारा कमल थामने के नामों में क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगत सिंह खाती का नाम भी जुड़ गया। तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा, विश्व के सबसे बड़े दल में आप सभी कर्मठ और योग्य व्यक्तियों का स्वागत है। साथ ही विश्वास जताया कि आपकी ऊर्जा और क्षमता का लाभ हमें निकाय चुनावों में मिलेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, 22 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा, लोकसभा में पांच कमल मोदी जी को अर्पित किए और हाल में केदारनाथ चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताकर, क्षेत्रवाद जातिवाद और विकास विरोधी राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया। इसी तरह निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी।

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, उनके हृदय में देवभूमि बस्ती है। यही वजह है कि बाबा केदार की प्रेरणा से उनके मुंह से उत्तराखंड का दशक लाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सभी मिलकर तेजी से कार्य कर रहे हैं। राज्य में विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है, भारत सरकार के सूचकांकों में राज्य नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी तरह नकल कानून, दंगारोधी कानून, मातृ शक्ति को नौकरियों में आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हम यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य जनवरी माह में बनने जा रहे हैं। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को भी प्रदेश की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताते हुए बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा, पार्टी में अभिभावक के नाते में आप सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। आप सभी ने प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा में आए है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है। लगातार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं और अब यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। इसी तरह कांग्रेस से आने वालों का क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने की स्थिति में भी नहीं रहेगा। उन्होंने कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी और योग्य व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, समानता लोकतंत्र ही नहीं समाज के लिए भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, गुटबाजी और अव्यवस्था का यह आलम है कि योग्य और सभ्य व्यक्तियों के लिए उनकी पार्टी मैं कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी नवरंगुटान को भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखेगी। भाजपा में सभी लोगों का मूल्यांकन समय-समय पर होता है और धीरे-धीरे सबको मौका मिलता है।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इस सब की वहां कोई कदर नहीं है। लिहाजा मैंने आज भाजपा की सदस्यता ली है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरे मनोयोग से ताउम्र पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, वहीं भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों से प्रेरणा पाकर आज में यहां हूं।

वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहने वाले श्री जगत सिंह खाती सिंह ने भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। साथ ही कहा, आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वे अपनी यथाक्षमता पूरा करने का काम करेंगे।

पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान देने का काम किया है। भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मैं अब पूरी निष्ठा से सेवा दूंगा। उन्होंने अल्मोड़ा नगर निगम को लेकर भी आश्वस्त किया कि वहां भाजपा की झोली में बड़े अंतर से हम जीत लेकर आएंगे। वहीं जहां-जहां पार्टी मुझे कहेगी वहां मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमान मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्री जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, श्रीमती कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/04/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/feed/ 0 1685
प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f/ https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f/#respond Mon, 30 Dec 2024 11:04:39 +0000 https://uktimes.in/?p=1660

उत्तराखंड सरकार नये साल का जश्न मनाने के लिए प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था करने की तैयारियों में जुट गयी है। 31 दिसंबर देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। नववर्ष पर उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे। श्रम विभाग के उपसचिव शिव विभूति रंजन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उक्त प्रतिष्ठानो में दिन व रात्रि में दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन कार्य करने की भी अनुमति दी गई है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मन्नू कोचर का कहना है कि यह सरकार की अच्छी पहल है। और इस पहल से कारोबार में बढ़ोतरी के साथ ही पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी

बाइट- मन्नू कोचर, अध्यक्ष, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन,

]]>
https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f/feed/ 0 1660
भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा नगर निगम प्रत्याशी सौरभ थपलियाल https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Mon, 30 Dec 2024 11:02:07 +0000 https://uktimes.in/?p=1657

उत्तराखंड में निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है और काफी बैठकों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम में अपने प्रत्याशी घोषित किए है नामांकन से पहले देहरादून नगर निगम के भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल महानगर कार्यालय पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है वो उसको निभाएंगे और देहरादून नगर निगम में बहुत अच्छे अच्छे काम किए जाएंगे देहरादून के पुराने स्वरूप का वापिस लाने का काम करेंगे वहीं इस मौके पर देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जीताने के लिए पूरे दम खम से पार्टी कार्यकर्ता काम करेंगे वहीं भाजपा के राजपुर से विधायक खजानदास ने कहा कि पार्टी ने सभी चाहे वो पार्षद प्रत्याशी हो या मेयर सोच समझकर कर उतारे है और सभी की जीत निश्चित है।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0 1657
देहरादून नगर निगम से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना प्रत्याशी बनाया https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/ https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/#respond Mon, 30 Dec 2024 09:49:25 +0000 https://uktimes.in/?p=1653

उत्तराखंड की देहरादून नगर निगम से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है इस मौके पर वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देहरादून नगर निगम में प्रत्याशी बनाया है उसके लिए पार्टी का आभार साथ ही कई ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर उन्हें नगर निगम में काम करना है वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि पार्टी ने एक राज्य आंदोलनकारी को देहरादून टिकट दिया है पार्टी में लंबे समय से जमीन पर काम कर रहे है।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/30/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/feed/ 0 1653
निकाय चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू https://uktimes.in/2024/12/27/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/ https://uktimes.in/2024/12/27/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/#respond Fri, 27 Dec 2024 08:21:06 +0000 https://uktimes.in/?p=1648

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन अबतक कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निर्णय नहीं ले सकी है. हांलाकि जिताऊ प्रत्याशियों पर मंथन के लिए कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं विधायक प्रीतम सिंह ने निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है।
बाइट- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
बाइट- प्रीतम सिंह, विधायक, चकराता
हैडर-कांग्रेस आज देर शाम तक जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
कांग्रेस मुख्यालय में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर हो रहा मंथन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह बैठक में मौजूद
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बयान
प्रत्याशियों के चयन के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का किया गया है गठन
लो. देहरादून

]]>
https://uktimes.in/2024/12/27/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/feed/ 0 1648
निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/ https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/#respond Thu, 26 Dec 2024 08:26:56 +0000 https://uktimes.in/?p=1643

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आर्मी हॉस्पिटल (आर. आर. हॉस्पिटल) दिल्ली एवं मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों एवं परिवारजनों हेतु आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जांच हेतु पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से भी मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात उनसे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कैंप लगाए जाने का सुझाव भी दिया। ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

यह शिविर 24 से 27 दिसम्बर तक सैन्य अस्पताल में चलेगा। जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अपनी तरह का पहला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन भी किया जाएगा। यह शिविर ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा और उनकी विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी को अत्याधुनिक उपकरणों और आयातित इंट्राओकुलर लेंस के साथ कार्य करेंगे। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली की एक प्रतिष्ठित टीम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रबंधन प्रदान करना है। शिविर के दौरान मोतियाबिंद की जांच और उसके बाद योग्य मामलों के लिए शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ की जाएँगी। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली के अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों के साथ मोतियाबिंद की सर्जरी भी जाएगी, जिसमें आयातित उन्नत प्रीमियम इंट्राओकुलर लेंस का प्रत्यारोपण भी शामिल है, जिससे उच्चतम गुणवत्ता वाला उपचार सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर कमाण्डेट मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह, ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य सैन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/26/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%83%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/feed/ 0 1643
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए तैयारी https://uktimes.in/2024/12/25/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6/ https://uktimes.in/2024/12/25/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6/#respond Wed, 25 Dec 2024 02:54:14 +0000 https://uktimes.in/?p=1636

जिला प्रशासन देहरादून ने निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एंव जिलाधिकारी, देहरादून सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में उन्होने नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैनात नोडल एवं सहनोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शिता के साथ सुरक्षित चुनाव कराना सभी का दायित्व है, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आयोग की गाईड लाईन का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बाइट- सविन बंसल, जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून

]]>
https://uktimes.in/2024/12/25/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6/feed/ 0 1636