खेल – UK Times https://uktimes.in National News Portal Mon, 12 May 2025 07:06:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/uktimes.in/wp-content/uploads/2023/12/cropped-UK-Times-Logo.jpeg?fit=32%2C32&ssl=1 खेल – UK Times https://uktimes.in 32 32 230936190 विराट का टेस्ट से संन्यास, किंग कोहली ने अपना ही सपना मार डाला https://uktimes.in/2025/05/12/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8/ https://uktimes.in/2025/05/12/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8/#respond Mon, 12 May 2025 06:59:56 +0000 https://uktimes.in/?p=2357

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले पर अब फाइनल मुहर लग गई है. विराट कोहली ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उनका टेस्ट करियर 14 साल का रहा.
विराट कोहली ने बीते हफ्ते ही संन्यास का इरादा जताया था. लेकिन अब उन्होंने उस पर फाइनल मुहर लगा दी है.

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की जानकारी देते हुए लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.

उन्होंने आगे लिखा कि व्हाइट जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. कड़ी मेहनत, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल, जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन वो मूमेंट हमेशा आपके साथ रहते हैं.

]]>
https://uktimes.in/2025/05/12/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8/feed/ 0 2357
38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन https://uktimes.in/2025/02/15/38-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://uktimes.in/2025/02/15/38-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Sat, 15 Feb 2025 04:00:06 +0000 https://uktimes.in/?p=1864

*38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन*

*हमारे खिलाड़ियों ने देवभूमि को खेल भूमि बना दिया : रेखा आर्या*

*खेल मंत्री बोली उत्तराखंड का 103 पदक जीतना ऐतिहासिक*

*अपने पिछले बेस्ट से चार गुना से भी ज्यादा पदक जीते*

*हल्द्वानी 14 फरवरी*। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार को 38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ। मेघालय को अगले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए ध्वज सोपा गया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने हर जनपद में खेल सुविधाएं जुटा कर देवभूमि को खेल भूमि बनाने का काम किया है। उन्होंने सफल और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतने भव्य आयोजन में सबसे बड़ा योगदान उन एथलीट्स का रहा है जिन्होंने प्रदेश के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने हमें पिछले राष्ट्रीय खेलों में मिले 25वें स्थान से सीधे सातवें स्थान तक पहुंचा दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का सपना देखा था लेकिन इस सपने को साकार करने का बीड़ा हमारे खिलाड़ी ने उठाया और सफल कर दिखाया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हमने ग्रीन गेम्स जैसी नई अवधारणाओं पर काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के स्तर को बहुत ऊंचा कर दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हमारे प्रदेश में खेलने आए सभी खिलाड़ियों ने यहां की खेल सुविधाओं की जिस तरह से प्रशंसा की वह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। खेल मंत्री ने कहा कि हमारे एथलीट्स ने राष्ट्रीय खेलों के स्तर पर तो शानदार प्रदर्शन किया ही है अब प्रदेश सरकार इन्हीं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब होने के लिए तैयार करेगी। इसके पहले खेल मंत्री रेखा आर्य ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया और मेघालय के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री को अगले राष्ट्रीय खेलों के लिए ध्वज सोपा गया। आयोजन में बॉलीवुड गायक सुखविंदर, श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आदि मौजूद रहे।

]]>
https://uktimes.in/2025/02/15/38-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0 1864
देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति https://uktimes.in/2025/02/01/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b2/ https://uktimes.in/2025/02/01/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b2/#respond Sat, 01 Feb 2025 04:44:38 +0000 https://uktimes.in/?p=1784

*देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति : रेखा आर्या*

*खेल मंत्री ने अल्मोड़ा में किया योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ*

*5 दिन चलेगी प्रतियोगिता, उत्तराखंड प्रबल दावेदार*

*अल्मोड़ा 31 जनवरी।*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित कराया जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे, सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर दिन किसी न किसी टीम को अधिकारी इस मंदिर के दर्शन कराएं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से गोल्ज्यू देवता के मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की। खेल मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होना सांस्कृतिक नगरी के लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री का कहना था कि उत्तराखंड योगासन की जन्म भूमि है इसलिए हम अपने प्रदेश की टीम से योगासन में कुछ अतिरिक्त अपेक्षाएं रखते हैं।खेल मंत्री ने बहुत कम समय के नोटिस पर योगासन का शानदार आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की पीठ थपथपाई।

योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान,भाजपा,जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गणेश जलाल, अशोक जलाल, ललित तिवारी, आदि मौजूद रहे।

]]>
https://uktimes.in/2025/02/01/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b2/feed/ 0 1784
सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक https://uktimes.in/2025/01/24/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a5%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9/ https://uktimes.in/2025/01/24/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a5%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9/#respond Fri, 24 Jan 2025 05:16:25 +0000 https://uktimes.in/?p=1767

*सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक : रेखा आर्या*

* *खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण , ट्रैक तैयार आज और कल होगी मार्किंग*
*
* *प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे:- रेखा आर्या*

देहरादून 23 जनवरी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया।

खेल मंत्री ने बताया कि ट्रैक बनकर तैयार है और अगले दो दिन इस पर मार्किंग की जानी है। ट्रैक बना रहे विशेषज्ञों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को बताया कि इस ट्रैक में अब इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई गई है।जिससे इसे अब स्मार्ट ट्रैक के नाम से बुलाया जाएगा। इन चिप्स के माध्यम से बिना स्टॉपवॉच के खिलाड़ी के दौड़ने से संबंधित अचूक आंकड़े कंप्यूटर को सीधे प्राप्त होंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस सुविधा से यह भी पता किया जा सकेगा की दौड़ की शुरुआत, मध्य या अंतिम हिस्से में किस खिलाड़ी की रफ्तार कितनी थी। खेल मंत्री ने बताया कि इससे भविष्य में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन और तैयारी की रणनीति बनाने में कोच और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह स्मार्ट सिंथेटिक ट्रैक सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली ग्रीस के रबर पार्टिकल से बनाया गया है। इस तरह की तकनीक और सामग्री से लैस देश में अभी सिर्फ दो या तीन ही ट्रैक उपलब्ध है।

*खिलाड़ियों से मुलाकात कर, हौसला बढ़ाया*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर में भाग ले रहे प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा खेल मंत्री ने वुशु, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक और शूटिंग के आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया।

*पीएम के कार्यक्रम में न रहे कोई कमी*

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या में अधिकारियों को 28 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारी में दिन-रात जुट जाने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री शामिल होंगे इसलिए इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष सचिव अमित सिन्हा से कहा कि उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा काफी कड़ी होगी, लेकिन इसके चलते खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/24/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a5%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9/feed/ 0 1767
खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग https://uktimes.in/2025/01/20/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://uktimes.in/2025/01/20/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Mon, 20 Jan 2025 13:44:28 +0000 https://uktimes.in/?p=1753

*खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग*

*खेल मंत्री ने सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपने के आदेश दिए*

*वीडियो कांफ्रेंस में सभी अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर लाइव जुड़े थे*

देहरादून 20 जनवरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है और बाकी रही जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वेन्यू मैनेजर ही आयोजन स्थलों का अंतिम सौंदर्यीकरण करके फाइनल टच देंगे। बैठक के दौरान खेल मंत्री *रेखा आर्या ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को यह निर्देश भी दिए कि काम पूरा होने के बावजूद उनके जेई और एई आयोजन स्थल पर खेल समाप्त होने तक रुकेंगे, जिससे कभी भी जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके।* इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी और मैनेजमेंट टीमों के लोग शामिल हुए।

*दिनों नहीं घंटे में बताइए टाइम*

मीटिंग के दौरान यह बात सामने आई की कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण से संबंधित उपकरण व सामग्री अभी भी स्टेडियम के अंदर मौजूद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेयजल निगम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि आपका काम पूरा हो गया है तो तुरंत उस स्थान को पूरी तरह डीप क्लीन करके खाली करिए। खेल मंत्री को जब अधिकारियों ने बताया कि यह काम एक दिन या दो दिन में हो जाएगा तो मंत्री ने उनसे कहा कि दिनों में नहीं घंटे में टाइम बताइए, कब तक यह सारा काम पूरा कर लेंगे।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/20/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0 1753
भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा https://uktimes.in/2025/01/13/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://uktimes.in/2025/01/13/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Mon, 13 Jan 2025 02:16:25 +0000 https://uktimes.in/?p=1729

*भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा: रेखा आर्या*

– युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार
– राष्ट्रीय खेलों के वॉलिंटियर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित

हल्द्वानी, 12 जनवरी। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में युवा दिवस कार्यक्रम में युवा उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न युवा मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में रजिस्ट्रेशन करने वाले वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में पंजीकरण करने वाले वॉलिंटियर्स से कहा कि इस आयोजन में आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। खेल मंत्री ने कहा कि यह युवा दिवस उस मौके पर मनाया जा रहा है जब प्रदेश अपने 25वें साल में प्रवेश करके पूर्ण युवा हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रजत जयंती की बेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का बेहतरीन आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों का प्रदर्शन प्रदेश को खेल भूमि के रूप में स्थापित करेगा। स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोषं “उठो जागो” का आह्वान करते हुए प्रदेश के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सीख दी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली रीसाइकिल्ड वॉटर बॉटल्स का विमोचन भी किया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमेशा युवाओं ने ही समाज में बदलाव किया है। विधायक खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि भी मौजूद रहे।इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य मौजूद रहे।

‘शबासी मेरो मोतिया’ ने सजीव की कुमांउनी संस्कृति

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने ‘शबासी मेरो मोतिया’ लोकगीत का मंच पर सजीव चित्रण करके कुमाऊनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। कलाकारों के नृत्य और बैल का रूप धरे कलाकार के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए आर्टिस्टिक योगा के प्रदर्शन को भी खूब सराहना मिली।

]]>
https://uktimes.in/2025/01/13/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0 1729
राष्ट्रीय खेलों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए युवा दिवस से पहल https://uktimes.in/2025/01/08/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://uktimes.in/2025/01/08/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Wed, 08 Jan 2025 12:21:23 +0000 https://uktimes.in/?p=1703

*स्कूल-काॅलेज आएगी प्रचार गाड़ी-बुक करा लो सीट*

*राष्ट्रीय खेलों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए युवा दिवस से पहल*

*जहां होने हैं मुकाबले, उन शहरों में सक्रिय रहेंगे प्रचार के कंटेनर*

*राष्ट्रीय खेल सचिवालय 12 जनवरी को करेगा आठ कंटेनर रवाना*

*क्यू आर कोड स्कैन कर अपनी सीट बुक करा पाएंगे छात्र छात्राएं*

38 वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियां जिन भी शहरों में प्रस्तावित है, वहां पर छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने के लिए पहल की जा रही है। युवा दिवस यानी 12 जनवरी से प्रचार के आठ कंटेनरों को स्कूल-काॅलेजों के लिए रवाना किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इस प्रचार कंटेनरों के माध्यम से खेल मुकाबले के लिए अपनी सीट बुक करा सकेंगे। राष्ट्रीय खेल देखने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है।

उत्तराखंड अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। देहरादून के अलावा हरिद्वार, शिवपुरी-ऋषिकेश, कोटी कालोनी टिहरी, नैनीताल, रूद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसी जगहों पर विभिन्न खेलोें की प्रतियोगिताएं होनी हैं। राष्ट्रीय खेल सचिवालय तैयारियों में जुटा पड़ा है। कोशिश ये ही है कि हर वर्ग को इस आयोजन से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जाए। छात्र-छात्राओं को इस आयोजन से जोड़ने के लिए अब युवा दिवस के मौके को चुना गया है।
विशेष प्रमुख खेल सचिव और राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा के अनुसार-प्रचार के आठ कंटेनर 12 जनवरी से विभिन्न स्कूल-काॅलेजों में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेगे। इस दौरान क्यू आर कोड के जरिये छात्र-छात्राएं अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे।

———————————-
*हम 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ सभी वर्गों का जुड़ाव चाहते हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना हमारे लिए गौरव का विषय है। सभी खेल मुकाबलों में प्रवेश निशुल्क रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महा आयोजन के गवाह बन सके। मैं छात्र-छात्राओं और युवाओं से खास तौर पर अपील करूंगा कि वह इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

]]>
https://uktimes.in/2025/01/08/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0 1703
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का काउंटडाउन शुरू https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af/ https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af/#respond Tue, 24 Dec 2024 02:13:57 +0000 https://uktimes.in/?p=1627

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है इसके तहत खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम देहरादून से प्रचार टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके अलावा खेल मंत्री ने सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा भी की। बता दें कि 26 दिसंबर से हल्द्वानी के गोलापार में राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल यात्रा शुरू होनी है, इसके लिए तीन सजेधजे कैंटर व अन्य टीमों को देहरादून से रवाना किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होकर मशाल यात्रा पूरे एक महीने का सफर तय करते हुए 25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिन तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसमें साइकिल रैली, मैराथन, प्रभात फेरी, रस्साकशी, पंजा प्रतियोगिता, स्कूलों में क्विज जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों के दौरान हर जनपद में कम से कम 500 वॉलिंटियर्स का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा गया है जो राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में सहभागिता करेंगे।

बाइट- रेखा आर्य, खेल मंत्री, उत्तराखंड

]]>
https://uktimes.in/2024/12/24/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af/feed/ 0 1627
आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-26-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8/ https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-26-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8/#respond Sat, 21 Dec 2024 06:00:54 +0000 https://uktimes.in/?p=1602

खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल सचिवालय, देहरादून में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान उन्होने अधिकारियो को जरूरी निर्देश दिए है.बैठक समापन के बाद मंत्री रेखा आर्य ने कहा की 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी । यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्य ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यहां से यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी 13 जनपदों में जाएगी ।

*बाइट-रेखा आर्य, खेल मंत्री, उत्तराखंड*

]]>
https://uktimes.in/2024/12/21/%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-26-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8/feed/ 0 1602
38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लांचिंग https://uktimes.in/2024/12/14/38%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%b2/ https://uktimes.in/2024/12/14/38%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%b2/#respond Sat, 14 Dec 2024 16:45:05 +0000 https://uktimes.in/?p=1557

 

*चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा सिंबल लॉन्चिंग कार्यक्रम:-रेखा आर्या*

*जारी होने हैं राष्ट्रीय खेलों के पाँच प्रतीक*

*भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय खेल राज्य मंत्री, और पीटी उषा भी करेंगी शिरकत-रेखा आर्या*

*देहरादून :-14 दिसंबर :-* – महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स में रविवार 15 दिसम्बर 2024 को शाम 05:00 बजे होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लांचिंग कार्यक्रम का देहरादून समेत चार शहरों में बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर यह जानकारी दी।

रविवार को होने वाले समारोह में राष्ट्रीय खेलों के लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टाॅर्च की लांचिंग की जानी है । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या शामिल रहेंगे। आयोजन में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा भी शामिल होने की उम्मीद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर ली गई है। स्टेडियम के अंदर बिग स्क्रीन लगाई जाएगी । इसके अलावा स्टेडियम के बाहर भी एक स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा। देहरादून में 2 स्क्रीन के अलावा रुद्रपुर , हरिद्वार और हल्द्वानी में भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगाI इसके अतिरिक्त यूट्यूब पर भी यह कार्यक्रम लाइव होगा।

*खिलाड़ियों को किट वितरित की*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को किट वितरित की। किट में खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते व अन्य सामग्री दी गई है । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर पदक विजेता को सरकारी नौकरी देगी, यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि पदक जीतने पर नगद इनाम राशि भी बढ़ाकर दोगुनी करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने का आहवहान करते हुए कहा कि आप लोग इतने पदक जीतिए कि प्रदेश की झोली भर जाए।

इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, युवा कल्याण एवं खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत आला अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://uktimes.in/2024/12/14/38%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%b2/feed/ 0 1557