जल्दी ही लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन अभी भी कुछ सांसद ऐसे हैं, जो अपनी सांसद निधि खर्चने में फिसड्डी साबित हो रहे है, अब लोकसभा से पहले अपनी सांसद निधि ख़र्चना इनके लिए चुनोती रहने वाला है
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटे है , जो कि बीजेपी के पाले में है , इनमे से कुछ सांसद अभी तक अपनी सांसद निधि पूरी तरह से खर्च नहीं कर पाए हैं, लोकसभा चुनाव से पहले पूरी सांसद निधि खर्च न करने के मामले में सांसद तीरथ सिंह रावत , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और माला राज्य लक्ष्मी शाह काफी पीछे चल रहे है,
उत्तराखंड के सांसदों की लगभग 95 करोड़ की सांसद निधि खर्च होना बाक़ी है, इसमें लोकसभा सांसद जिनका कार्यकाल समाप्त होने में कुछ ही समय बचा है उनकी लगभग 56 करोड़ की सांसद निधि खर्च होना अभी बाकी है. केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट की लगभग 10 करोड़ और पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी के संसद तीरथ सिंह रावत की लगभग 13 करोड़ की संसद राशि खर्च नहीं हो सकी है
विकास की बात करने वाले सांसद अपने क्षेत्रों में ही विकास कार्यों के लिए बजट ख़र्च नहीं कर पा रहे है, ऐसे में कैसे पहाड़ के क्षेत्रों का विकास होगा ये अपने आप में बड़ा सवाल है ….सांसदों के निधि खर्च न करने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसका संज्ञान भी सांसदों से लिया है ।
2024 के लोकसभा इलेक्शन के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है, अब बारीकी से सांसदों की हर एक्टिविटी पर भी बीजेपी पूरा फोकस कर रही है । तो वही कांग्रेस उनकी कमियाँ गिना रही है ।देखना होगा इस बार जानता का मूड क्या है
