उत्तराखंडराजनीति

लोकसभा चुनावों से पहले दूसरे दलों के कार्यकर्ता और नेता लगातार भाजपा में हो रहे शामिल

लोकसभा चुनावों से पहले दूसरे दलों के कार्यकर्ता और नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैँ, इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष यूनुस चौधरी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री शांति रावत ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट उपस्तिथि में पार्टी की सदस्यता ली, आम आदमी पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष यूनुस चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा की वह देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और भजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कार्य शैली से प्रभावित हुए है साथ ही जिस तरीके से भाजपा के राज में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है उससे भी वह प्रभावित हुए है वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की टिहरी और पौड़ी लोकसभा के बाद भाजपा का ध्यान अल्मोड़ा और नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर है और मतदान से ठीक एक दिन पहले तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलने वाला है अभी तक का जो आंकड़ा है वो लगभग 11 हजार से अधिक का है और आगे भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा, और जो टारगेट पांचो लोकसभा सीटों पर 5 लाख से अधिक मतो से जीतने का रखा गया है उसको पूरा किया जायेगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *