उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस के द्वारा बनाए गए मेनिफेस्टो पर भाजपा लगातार लगा रही आरोप

 

लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में प्रथम चरण में ही संपन्न हो गया वही कांग्रेस के द्वारा बनाए गए मेनिफेस्टो पर भाजपा लगातार आरोप लगाते रही है वही प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के शपथ पत्र का कड़ा प्रतिरोध किया है मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की मेहनत की कमाई को वर्ग विशेष को सौप देना चाहती है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से विभाजनकारी और तुष्टिकरण की रही है देश में कांग्रेस ने 60 साल में सिर्फ विशेष वर्ग के लोगों के लिए ही कार्य किया है वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने अपने मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है आगे करण महारा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब जमीन के कब्जे को लैंड जिहाद कहते हो 6 बाय 4 के मजार को हटाने की बात करते हो लेकिन देहरादून में भाजपा पार्षद के द्वारा उठाए गए जमीन के मामले को आज तक खाली न करवा पाया हो जिसने अपना कार्यालय विवादित भूमि में खरीदी हो वह व्यक्ति लैंड जिहाद लव जिहाद की बात करता है। हमारे द्वारा बनाया गया घोषणा पत्र बिल्कुल साफ सुथरा और सही है भाजपा यह बताएं कि हमारे द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र में कहां पर आपत्ति हो रही है जहां पर वह आपत्ति जाहिर करती है मैं बिंदुवार उसका विश्लेषण करने को तैयार हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *