उत्तराखंडराजनीति

तरस रहे अस्पताल स्वामियों के लिए अच्छी खबर

75 करोड़ का भुगतान लंबित

आयुष्मान योजना के अंतर्गत लंबे समय से भुगतान के लिए तरस रहे अस्पताल स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। अटल आयुष्मान के तहत भारत सरकार के टीएमएस पोर्टल में दिक्कत आ रही थी उसे अब दूर कर लिया गया है और लंबित 3 महीने के बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है…!!!!इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक क्लेम मैनेजमेंट वीएस टोलिया ने दी है….!!!!!!

बता दे कि पिछले दो तीन माह से राज्य के कई अस्पतालों का 75 करोड़ के करीब का भुगतान नहीं हो पाया था। भुगतान न होने की वजह टीएमएस पोर्टल में तकनीकी खराबी बताई गई थी। अब तकनीकी दिक्कतें दूर कर दी गई है और भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *