उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी

प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है ऐसे में भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है जिसके चलते सैकड़ो मार्ग अवरुद्ध हो रहे हालांकि पिछले कुछ दिनों पहले प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बाधित हो गई थी, जिनको लगातार खोलने का प्रयास किया गया हालांकि ताजा रिपोर्ट की अगर बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में नेशनल हाईवे सहित स्टेट हाईवे और कुछ ग्रामीण मार्ग सहित 100 से ज्यादा मार्ग अब भी बाधित हैं जिनको खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार प्रयत्नशील है,लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण लगातार मार्ग अवरुद्ध जिनको समय-समय पर खोलने की कार्रवाई गतिमान है, हालांकि भारी बारिश के कारण कुछ पुलों को भी नुकसान हुआ है जिनको जल्द ही सुचारू कर लिया जाएगा ताकि आम जनता को आवागमन में कोई समस्या न हो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *