Friday, July 24, 2026
Latest:
अंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंडमनोरंजनराजनीति

14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 49वां स्थापना दिवस

14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

एंकर- गढ़वाल राइफल की 14वीं बटालियन का 49वां स्थापना दिवस राजधानी देहरादून में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर नारियों एवं वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान के लिए उत्तराखंड में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप सैन्य धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा।
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बटालियन के पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में उनको सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां पर भी हूं उसके पीछे मेरी सैनिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने अपने पल्टन में बिताए पलों को भी याद किया। गढ़वाल राइफल वीरता की मिसाल है।

बाइट- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *