Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंडक्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया

रायपुर थाना देहरादून क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। इस बीच, केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया.आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया. हालांकि काफी हंगामें के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया .युवती के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि युवती को मैजिक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपी अपने साथ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। वही पुलिस ने आरोपी मैजिक चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बाइट-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *