Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने का विरोध

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में बीते दिन तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओर तमाम नेता भी शामिल हुए । इसको लेकर कांग्रेस अब चुटकी ले रही है । कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि आक्रोश मार्च हिंदुओं के लिए कम ओर अपनी सरकार के खिलाफ ज्यादा लग रहा है वो इसीलिए क्योंकि केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बैठी हुई है । उन्होंने कहा कि लानत है ऐसी सरकार पर जो बांग्लादेश पर दबाव नहीं डाल पा रहा है । दसौनी ने निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश के हिंदू और मणिपुर के हिंदुओं में क्या अंतर है कि आज तक मणिपुर में रुख नहीं किया गया न कोई आक्रोश दिखाई दिया । क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है , भाजपा केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

बाइट :- गरिमा मेहरा दसौनी, मुख्य प्रवक्ता,कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *