भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने हरिद्वार में सदस्यता अभियान चलाया
भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा जी द्वारा आज जिला हरिद्वार में सदस्यता अभियान चलाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की सदयस्ता ली गई है इस दौरान
ग्राम बिनारसी चूड़ियाला हरिद्वार निवासी श्री राकेश कुमार को प्रदेश सचिव युवा मोर्चा के पद पर मनोनीत किया गया,
श्री गुरवचन त्यागी को तहसील अध्यक्ष भगवान पुर के पद पर मनोनीत किया गया, तो वही ग्राम फकरेड़ी हरिद्वार निवासी श्री राकेश कुमार को जिला सयोजक हरिद्वार के पद पर मनोनीत किया गया
इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राजीव सचदेवा ,प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू चौधरी एवं कई किसान नेता मौजूद रहे ।
