उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में आज एक ऐसा दुख आया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में आज एक ऐसा दुख आया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकती। मां का साया सिर से उठ गया है। 91 साल की उम्र में उनकी मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं। एक तरफ देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री हैं, तो दूसरी तरफ मां को खोने वाला एक बेटा।

वीओ-1:

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का पंचूर गांव… यही वो गांव है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ और बचपन बीता। इसी गांव में उनके पैतृक आवास पर उनकी मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

20 नवंबर की सुबह आई इस खबर ने परिवार और शुभचिंतकों को गहरे शोक में डुबो दिया। सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ बताई जा रही थीं। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार ने भी की।

वीओ-2:

का आशीर्वाद लिया था। अब वही घर मां के निधन के बाद शोक में डूबा है।

वीओ-3:

सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

वीओ-4:

योगी आदित्यनाथ के जीवन का यह व्यक्तिगत दुख इसलिए भी भावुक कर देने वाला है, क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में घर-परिवार छोड़कर संन्यास का रास्ता चुना था। गोरखपुर के गोरक्षपीठ से उनका सफर शुरू हुआ और फिर वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लेकिन सार्वजनिक जीवन की तमाम व्यस्तताओं के बीच उनका अपने पैतृक गांव और परिवार से रिश्ता बना रहा।

आज वही मां, जिनका आशीर्वाद उनके जीवन का हिस्सा रहा, दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *