उत्तराखंड

CM धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार पहुंचकर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। शनिवार को हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मां के निधन से दुखी परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की।
वीओ-1:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात की। धामी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, उनका आशीर्वाद और जीवनभर मिलने वाला मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी पूंजी होता है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। उनका निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
वीओ-3:
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड में भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। हरिद्वार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात ने दोनों राज्यों के बीच आत्मीय संबंधों और दुख की इस घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भावना को भी दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *