उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव में भरपूर उपयोग कर रही भाजपा

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव में भरपूर उपयोग कर रही भाजपा

एंकर – समान नागरिक संहिता की पहल सख्त नकल रोधी कानून जैसे तमाम महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर देश भर में चर्चा के केंद्र में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व इस लोकसभा चुनाव में भरपूर उपयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक बंगाल दिल्ली उत्तर प्रदेश झारखंड जैसे राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एक के बाद एक चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री धामी भाजपा के स्टार प्रचारको में शामिल है उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रथम चरण में संपन्न होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अन्य राज्यों के मोर्चो पर लगाया है। दिल्ली उत्तर प्रदेश तेलंगाना व बंगाल में वह विभिन्न सीटों से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन रैली में शामिल होने के साथ ही सभाओं को संबोधित कर चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आने वाले दिनों में भी उनके इन समेत अन्य राज्यों में चुनावी दौरे पार्टी लगाने जा रही है उन्होंने कहा जिस तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक के बाद एक कड़े फैसले लिए हैं जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *