भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों का अभी चुनावी इम्तिहान खत्म नहीं हुआ
भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों का अभी चुनावी इम्तिहान खत्म नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव का मतदान निपटने के बाद अब उनके सामने विधानसभा की दो खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव की चुनौती है। इसके साथ-साथ उन्हें निकाय चुनाव की तैयारी भी करनी है।भाजपा ने इन दोनों ही चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी बना दिए हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने उपचुनाव को लेकर कहा की उपचुनाव अपने समय पर हो जाना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी को डरा धमका कर या लालच देकर भाजपा में शामिल किया गया है उसे बद्रीनाथ विधानसभा की जनता में काफी आक्रोश है जनता का आक्रोश और राजेंद्र भंडारी सहित भाजपा का डर इस प्रकार से दिखता है कि राजेंद्र भंडारी को लोकसभा चुनाव में प्रचार भी अपने क्षेत्र में करने नहीं दिया गया
